14वीं JPSC कथित धांधली मामला : एल.ख्यांग्ते,अभय तिवारी और स्वेता गुप्ता की बेल पर सुनवाई,CID ने पेश की केस डायरी
रांची: जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल.ख्यागंते,अभय कुमार तिवारी,स्वेता गुप्ता,सुमन सौरव और उमेश कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई.अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई है. सीआईडी ने कोर्ट में केस डायरी प्रस्तुत किया.सभी की याचिका पर अगली सुनवाई 2 सितंबर को होगी.10 अगस्त को सीआईडी ने एल. ख्यांगते को गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले 22 जुलाई को अभय कुमार तिवारी को गोड्डा से गिरफ्तार किया गया था. गोड्डा जिला में खाद्य आपूर्ति विभाग में एमओ के पद पर पदस्थापित थे. अभय कुमार तिवारीब्लैक लिस्टेड कंपनी TDPL के मार्केटिंग मैनेजर था. TDPL में रहते चार बार जेपीएससी की परिक्षा पास कर चुका.
श्वेता गुप्ता जेपीएससी में परिक्षा नियंत्रक थी. दूसरे विभाग में ट्रांसफर होने के दो माह बाद भी जेपीएससी में जमी थी.14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले को लेकर 21 जुलाई को रांची पुलिस और सीआईडी ने कार्रवाई की थी. जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी की थी.मामले में अब तक जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल.ख्यांगते समेत 2 दर्जन से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.मामले की जांच जारी है.





