
रविवार, 20 सितंबर 2026
Live
रांची : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज रांची स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय रांची में प्रेसवार्ता किया । उन्होंने इंडिया गठबंधन के घटक दल कांग्रेस को जमकर कोसा । बाबूलाल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी मोहब्बत की दुकान चलाने की बात करते हैं वहीं इधर देश में नफरत फैलाने वालों को भरे मंच पर सम्मानित भी करते हैं। उन्होंने कहा कि जब सनातन को ख़त्म करने की बात कही जाती है, तब वे चुप्पी साध लेते हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि एक ओर जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को भ्रष्टाचार ख़त्म करने और देश के विकास की गारंटी देते हैं । वहीं विपक्षी नेता भ्रष्टाचार को बढ़ाने, महिलाओं के अपमान और लोकतंत्र को मिटाने की गारंटी की बात करते हैं । कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के पक्ष में जब कोई निर्णय आता है, तब तो वे कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हैं और जब उनके खिलाफ फैसला होता है, तब वे न्यायालय पर भी ऊँगली उठाने लगते हैं । मरांडी ने कहा कि राहुल गाँधी को अपनी गलतियों के लिए पहले देश से माफ़ी मांगनी चाहिए और फिर न्याय की बात करनी चाहिए।
जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला उपायुक्त के निर्देश पर मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए लगातार कई तरह के जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को मानगो के गांधी मैदान में नये वोटरों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया.उप विकास आयुक्त और धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी इसमें मुख्य रूप से मौजूद रहे. इन्होंने तमाम नये वोटरों से आगामी 25 मई को होने वाले लोमसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की. जिले के उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत कम रहता है और लोग सोचते हैं कि उनके एक वोट से फर्क नहीं पड़ता है, जबकि प्रत्येक मतदाता का मत अमूल्य है और ये लोकतान्त्रिक वयवस्था को मजबूती प्रदान करता है, इसी सन्देश को प्रत्येक वोटर खासकर नये वोटरों तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है.
धनबाद : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर धनबाद में जिला प्रशासन और चुनाव आयोग की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई. सोमवार को शहर के रणधीर वर्मा चौक पर राष्ट्रीय बेसहारा विकलांग वेलफेयर फेडरेशन धनबाद के बैनर तले दिव्यांग लोगों ने मतदान के प्रति जागरूकता के लिए रैली निकली. यह रैली शहर के रणधीर वर्मा चौक से शहर के विभिन्न स्थानों में भ्रमण करेगी । नगर निगम के नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने आगामी चुनाव को लेकर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर नगर निगम के नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने कहा कि भारत के नागरिक जो 18 वर्ष से ऊपर के हैं उनको मत का अधिकार नहीं खोना चाहिए, मतदाता मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।वहीं जागरूकता रैली में राष्ट्रीय बेसहारा विकलांग वेलफेयर फेडरेशन धनबाद के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि हम लोग दिव्यांग होकर के बूथों में जाकर के मत का प्रयोग करते हैं। आम जनों से भी अपील करता हूं कि सामान्य नागरिक भी जो 18 वर्ष से के ऊपर हैं उनको अपने बूथ में जाकर के अपना मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए, क्योंकि एक वोट की कीमत लोकतंत्र के लिए बहुत कीमती है, वोट बर्बाद ना करें अपने मत का प्रयोग जरूर करें।
रांची : झारखंड में आगामी 10 दिनों के भीतर दो बड़े पर्व सरहुल और ईद आने वाली है. अनुमान है कि 11 अप्रैल को ही ईद और सरहुल दोनों ही मनाये जाएंगे. इसे देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से रांची पुलिस व्यापक स्तर पर तैयारी कर रही है. दोनों पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसके लिए रांची पुलिस अलर्ट है और सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है. काफी वर्षों के बाद ऐसा हुआ है कि जब सरहुल और ईद एक ही दिन मनाए जाने वाले हैं. दोनों ही पर्व के लिए सुरक्षा व्यवस्था देने के लिए राजधानी में 2000 से ज्यादा फोर्स की तैनाती की जाएगी.संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त फोर्स भी तैनात करने की योजना है. सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठक कर लोगों को मेलजोल के साथ त्यौहार मनाने की अपील करें. पूर्व की घटनाओं को लेकर असामाजिक तत्वों की सूची बनाकर उन्हें 107 के तहत नोटिस देने का निर्देश भी दिया गया है.रांची के लिए बहुत ही व्यस्त इलाके से जुलूस निकाली जाती है. इसमें कई जगह संवेदनशील इलाके भी रहते हैं. इसके लिए जुलूस के साथ साथ पुलिस की टीम एस्कॉर्ट करेगी. इसके अलावा पेट्रोलिंग चलती रहेगी.
बगहा : उछलता हुआ सिक्का और नेता किधर पलटी मारेगा यह नियति और हवा के रुख पर निर्भर करता है । लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी बयार किस ओर बह रहा है ,यह नेता भलीभांति जानते हैं । शायद इसलिए चुनाव आते ही कई नेता अपनी दशा और दिशा दोनों तय कर रहे हैं । पाला बदलने वाले नेताओं को फेहरिस्त काफी लंबी है । इसमे झारखंड के सीता और गीता के साथ साथ बिहार के बगहा के दीपक यादव भी शामिल हो गए हैं । दीपक यादव ने भाजपा का साथ छोड़ कर राजद का दामन थाम लिया । दीपक यादव आरजेडी में शामिल होने के बाद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वाल्मिकीनगर क्षेत्र की जनता की समस्या के लिए मैं भाजपा के नेताओं से आग्रह किया था । मगर अनुकंपा वाले सांसद को फिर से बीजेपी ने टिकट दे दिया,जिसमें क्षेत्र की जनता की समस्या को ठीक नहीं किया गया । जनता की समस्या दूर करने के लिए मैंने नई सांसद की मांग की थी । मैंने पार्टी से बात किया लेकिन पार्टी में मेरी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया , इसलिए मैंने पार्टी छोड़ दिया । बीजेपी ने मेरे से दगाबाजी की है । वहीं राजद को लेकर कहा कि लालू यादव ने मुझे चुनाव लड़ने का आशीर्वाद दिया है । वहीं दीपक यादव के राजद में शामिल होने के बाद तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि दीपक यादव राजद के टिकट पर वाल्मिकी नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे । इस दौरान तेजस्वी यादव ने दावा किया कि एनडीए से खड़े उम्मीदवार जेडीयू के सुनील कुमार को हराकर राजद यह सीट जीतेगी । वाल्मिकी नगर लोकसभा सीट फिलहाल एनडीए के कब्जे में है। बता दें कि वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट 2008 में अस्तित्व में आई । पहले इसे बगहा संसदीय क्षेत्र के नाम से जाना जाता था । इस सीट के अंतर्गत 6 विधानसभा क्षेत्र (वाल्मीकिनगर, रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया और सिकटा) आते हैं । यहां 75 फीसदी से ज्यादा वोटर हिंदू हैं । पहली बार वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर जब 2009 में चुनाव हुआ तो जदयू के वैद्यनाथ प्रसाद महतो को यहां से जीत हासिल हुई। इसके बाद 2014 में बीजेपी के प्रत्याशी सतीशचंद दुबे यहां से विजयी हुए । इस सीट पर एनडीए उम्मीदवारों का ही कब्जा रहा है ।
रांची : आगामी 21 अप्रैल को होने वाले उलगुलान रैली की तैयारियां तेज कर दी गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का इस रैली में इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता भी शामिल होंगे । झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुताबिक यह रैली अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी जिसके जरिए सामूहिक तौर पर झारखंड में चुनाव का बिगुल फूंका जाएगा । उलगुलान रैली की तैयारीयों को लेकर इंडिया गठबंधन की अहम बैठक हुई। बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेत्री कल्पना सोरेन, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर , विधायक विनोद सिंह, विधायक सत्यानंद भोक्ता और झामुमो महासचिव विनोद पांडे शामिल हुएइस बैठक में कल्पना सोरेन ने नेताओ से 21 अप्रैल को होने वाले उलगुलान रैली की रणनीति पर चर्चा की । बता दे आपको पुर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद केंद्र सरकार के एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर उलगुलान रैली की जा रही हैं । उलगुलान रैली के जरिए झारखंड मुक्ति मोर्चा जनता को यह बताने की कोशिश करेगी की कैसे केंद्र सरकार राज्य के साथ सोतेला व्यवहार कर रही है ।
जमुई : जमुई से चुनाव प्रचार कर पटना लौटे वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा निश्चित तौर से देश में माहौल बदल रहा है और खासकर मोदी का जो टारगेट है 400 पार, 200 पर भी नहीं हो पाएगा । शाइनिंग इंडिया भी अटल वाजपेई के समय में था आज देश में कोई मोदी को करने के लिए तैयार नहीं है । गरीब के लिए प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं किया वह सिर्फ अंबानी अडानी के नेता सारी सरकारी संपत्ति को बेच दिया । आज के समय में मोदी के सामने कुछ भी बोलिए तो वह जेल में होगा । इस समय में अगर हम लड़ाई लड़ रहे हैं तो इतिहास में हमारा नाम दर्ज होगा कि ऐसी तानाशाह के खिलाफ हमलोग लड़ाई लड़ रहे हैं। जनता मालिक है देश में परिणाम हमलोग देंगे । मोदी के सामने हमलोग लड़ाई लड़ रहे हैं ।यह हमारी सबसे बड़ी जीत है । प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मुकेश साहनी ने कहा कि स्वागत है, लेकिन प्रधानमंत्री वाला काम तो करें प्रधानमंत्री। किसी की मांग नहीं सुन रहे हैं । उनको जो मन आता है वह करते हैं । हमलोग संघर्ष कर रहे हैं और लड़ाई लड़ते रहेंगे । उम्मीदवारों के ऐलान को लेकर कहा बहुत जल्द ऐलान कर देंगे । लालू प्रसाद यादव के खिलाफ निकाले गए वारंट को सहनी ने फर्जी बताते हुए कहा कि जिस समय का यह मामला है उस वक्त लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री थे । उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए हैं । बेवजह लालू प्रसाद यादव को बदनाम किया जा रहा है । भाजपा सिर्फ मुद्दे को भड़काने का प्रयास करती है।
गढ़वा : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी झारखण्ड के सभी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. बाबूलाल मरांडी शनिवार को रमना हाईस्कूल मैदान में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया. कार्यक्रम में बाबूलाल का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. गढ़वा में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुनावी सभा किया. कार्यक्रम में स्थानीय विधायक भानू प्रताप साही,पलामू सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बीडी राम सहित सभी नेताओं ने फूल मलाओं के साथ उनका स्वागत किया. कार्यकर्ता में पांच सौ बूथ केंद्र से कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस मौके पर विधायक भानू प्रताप साही ने कहा कि पलामू लोकसभा क्षेत्र हम अधिक से अधिक मतों से जीतेंगे और सभी छः विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता हमारे पहुना को जितायेंगे. वहीं सांसद सह प्रत्याशी बीडी राम ने कहा कि दस वर्षो में हमने बहुत कार्य किए हैं, यह जो सड़क बन रही है, यह भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बन रही है. यह सड़क प्रोजेक्ट से बाहर हो गया था. लेकिन हमने केंद्रीय मंत्री से मिलकर इस सड़क को लाया. वहीं झारखण्ड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज हम आपके बीच बूथ स्तरीय कार्यक्रम में आये हैं. यहां आने का मुख्य उदेश्य चुनाव में मिले वोट के प्रतिशत को दस प्रतिशत बढ़ाना है. पिछले चुनाव में 63 प्रतिशत वोट पलामू लोकसभा क्षेत्र से मिली थी, लेकिन इस बार दस प्रतिशत बढ़ाना है. यानि 73 प्रतिशत करना है. उन्होंने झारखण्ड सरकार पर हमला करते हुए बोले कि झारखंड का हाल मत ही पूछिए,एक सीएम जेल में तो दूसरा उनसे सलाह लेने जा रहा है. उधर कल्पना सोरेन घूम घूम कर बोल रही हैं कि मेरे पति की क्या गलती थी उन्हें तो चाहिए की ईडी के हजारों पन्ने के चार्जसीट की केश स्टडी को पढ़ लें. स्पष्ट हो जाएगा कि उनके पति ने क्या क्या कर्म किए हैं . उन्होंने सीएम चंपाई सोरेन को चेताते हुए कहा है कि जेल में जा जा कर सलाह लेकर सरकार चलाना बंद कर दें. नहीं तो सच में होटवार जाना पड़ जाएगा. बेरोजगारों की नौकरी बेचने वाली झारखंड की सरकार से किसी प्रकार की उम्मीद करना पूरी तरह बेमानी है. ऐसे ही सभी गलत करने वाले एक हो गए हैं. जिनकी चाहत है कि मोदी को पीएम नहीं बनने देना है. लेकिन आप कार्यकर्ता अगर संकल्पित हो जाएंगे तो फिर कोई नहीं रोक पाएगा. आज बसंत सोरेन तीन पार्टनर के बीच पीस रहे हैं. हेमंत सोरेन जी के पास तो आज सैकड़ो एकड़ भूमि पूरे झारखण्ड में है. एक सौ एकड़ का कागज तो मेरे पास आया है. बालू को सरकार लीज नहीं कर रही है. इससे बड़े बड़े मंत्री विधायक को सीधे पैसे का लाभ हो रहा है. आज झारखण्ड में बालू, कोयला, लोहा की लूट हो रही है, देखने वाला कोई नहीं है.
वैशाली में भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव के पोखर में डूबने से युवक की मौत हो गई । घटना से गुस्साए लोगों ने भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिठौली चौक स्थित हाजीपुर मुजफ्फरपुर मार्ग पर प्रदर्शन किया । घटना की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई हैं । घटना के संबध मे मृतक के चचेरा भाई संजय सहनी ने कहा की चाचा का लड़का पोखर में मछली पकड़ने गया था और उनके साथ चार से पांच लोग थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी कि सब लोग वहां पर शराब बना रहा है इस सूचना पर पुलिस पहुंची थीं । पुलिस को आता देख तीन लोग वहां से पानी में तैरते हुए भाग निकले थे। युवक की तैरने मे असफल होने के कारण डुबने से मौत हो गई । इस सम्बंध में सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने कहा की सूचना मिला था की कुछ शराब करोबारी शराब बना रहे थे । इसी सूचना पर स्थानीय पुलिस वहां गई थी। पुलिस अधिकारी के द्वारा शराब और कुछ उपकरण जब्त कर थाना पर लाया गया ।
गिरिडीह जिला अपराध का गढ़ बनता जा रहा है । दिन ब दिन अपराध के आकड़े बढ़ते जा रहे हैं , अपराधी बेलगाम होते जा रहा है । जिले के सरिया थाना क्षेत्र के लुतियानो जंगल में एक कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कंकाल बरामद कर लिया है । बताया जा रहा है कि सरिया थाना क्षेत्र के लुतियानो जंगल से कंकाल मिला है । इससे लोगो में भय और आक्रोश देखा जा रहा हैं । वही सुचना मिलते ही पुलिस ने कंकाल के साथ एक बैग बरामद किया । मामले में एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि है। प्रथम दृष्टया कंकाल को देखने से महिला का कंकाल लग रहा है ।फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है ।आसपास के थानों से गुमशुदा या किसी अन्य प्रकार के मामले में महिला लापता हुई हो उस पर भी जानकारी जुटाई जा रही है ।
दानापुर : राजधानी पटना में एक बार फिर से इंसानियत शर्मसार हो गया । पटना से सटे दानापुर थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।घटना के बाद पीड़िता की मां ने अपनी बच्ची के साथ दानापुर थाना पहुँच कर न्याय की गुहार लगाई है। मामले मे दानापुर पुलिस घटनास्थल पहुँचकर जाँच में जुट गई । नगर एएसपी सुश्री दीक्षा ने थाने पहुँच कर पीडिता की मां से घटना की पूरी जानकारी ली।पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी और एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है
सुपौल : जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर वार्ड 3 में अचानक सिलेंडर फटने से आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयावह थी कि देखते देखते लगभग दो दर्जन घर जलकर राख हो गए। हादसे मे एक युवक घायल हो गया । घटना की सूचना पर अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।बताया जा रहा है कि आग की लपटें इतनी भयावह थी कि ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद भी आग नहीं बुझ पाई और लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया। अगलगी के दौरान गैस सिलेंडर फटने से एक युवक भी जख्मी हो गया। वहीं, एक परिवार में बेटी की शादी के लिए रखे गए सारा सामान भी जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रांची : सरयू राय के द्वारा बीते दिन प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से धनबाद के कुख्यात प्रिंस खान का वायरल ऑडियो में धमकी देने के मामले में ढुल्लू महतो को घेरने के बाद सियासत जमकर हो रही है । मामले में भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा ये उनकी अपनी भाषा है । अभिव्यक्ति की आजादी सभी को है कुछ भी बोले मैं उनका सम्मान करता हूं, बड़े भाई हैं।भाजपा का मैं कार्यकर्ता हूं और भाजपा अपने एजेंडा पर चल रही है । हमलोग 400 पार करेंगेवहीं कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने सीधे तौर पर कहा कि सरयू राय मामले में जांच के बाद ही बोलना कुछ उचित है।उनकी बातो को ज्यादा तबज्जों देने लायक नही है, हां इस तरह का मामला आया है तो इसकी जांच होनी चाहिए ।जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि भाजपा चाल, चरित्र और चेहरा की बात करने वाली पार्टी है। अब उनका भी चेहरा सामने आ गया है,जिनके नाम पर 50 मुकदमे दर्ज हैं। धनबाद में जिनके नाम से पूरे कोयलांचल में दहशत है, व्यापारी भय में है,हारने को तो बुरी तरह हारेंगे ढुल्लू महतो लेकिन भाजपा उन्हे ये सब जानते हुए भी उम्मीदवार बनाई है, ये मेरे समझ से परे है ।
धनबाद लोकसभा सीट के बीजेपी प्रत्याशी बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के जीत को लेकर चंदनकियारी विधानसभा स्तरीय प्रबंधन समिति और कोर कमिटी, विधानसभा स्तरीय संचालन समिति,बूथ स्तरीय संयोजक सह संयोजक के सदस्यों के बीच संयुक्त रूप से बैठक आयोजित की गई। बैठक में शामिल बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि ढुल्लू महतो की जीत तय है। योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि धनबाद लोकसभा सीट के साथ साथ बीजेपी इस बार चार सौ सीट जीतने का दावा कर रही है । इससे देश के अंदर सभी विपक्षी दल एक होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास रथ को रोकने के प्रयास में जुट गई है। लेकिन भाजपा का एक एक कार्यकर्ता मेहनत के बदौलत अपने बूथ में पार्टी को जीताकर विरोधियों के नापाक मंसूबों को विफल कर देगी । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का अपने अपने बूथ में प्रचार प्रसार कर प्रत्येक बूथ में 10 प्रतिशत मत वृद्धि करना है। वहीं लोकसभा कोर कमेटी के सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष अंबिका ख्वास ने कहा- लोकतंत्र के इस महापर्व में चंदनकियारी विधानसभा के सभी भाजपाई महती भूमिका निभाएंगे और पूरे लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को सर्वाधिक मत चंदनकियारी विधानसभा में प्राप्त होगा।
कैमूर : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के भड़ेड़िया गांव में विगत 21 मार्च को मुर्गी फार्म संचालक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.मामले में एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बीते 21 मार्च को रामगढ़ थाना क्षेत्र के भड़ेड़िया में मुर्गी फार्म संचालक को चाकू से वार कर हत्या कर दी गई थी . मामले में मोहनिया एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या में संलिप्त एक अभियुक्त को पकड़ा है. उन्होंने कहा कि मृतक के द्वारा मादक पदार्थ का कारोबार किया जा रहा था. इसी को लेकर लेनदेन के मामले में उनकी हत्या की गई . गिरफ्तार अभियुक्त दुर्गावती थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी रवि शेखर राणा उर्फ लालू है.हत्या में कुल 5 लोग शामिल हैं.अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तलाश जारी है .
बोकारो : शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने को लेकर बोकारो स्टील के नगर सेवा विभाग गंभीर है. विभाग के द्वारा अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया है । बोकारो के सेक्टर 4 के लक्ष्मी मार्केट में आज नगर सेवा विभाग की टीम भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और मुख्य सड़क से 20 फीट दूर पर लाइसेंसी दुकानदारों को वहां से दुकान हटाने का निर्देश दिया । विभाग की इस कार्रवाई के बाद दुकानदारों में आक्रोश है ।मामले में दुकानदारों का कहना है कि हम लोग कई वर्षों से यहां लाइसेंस लेकर दुकान चला रहे हैं। आज अचानक बिना किसी नोटिस के मुख्य सड़क से 20 फुट की दूरी पर दुकान को ले जाने का फरमान जारी किया गया है। ऐसे में हम लोगों के सामने काफी विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। हमलोग चाहते हैं कि प्रबंधन दुकान हटाने के लिए समय दे ताकि अपने दुकानो को सुरक्षित वहां से ले जा सके।
पूर्णिया : पूर्णिया में जनता दल यूनाइटेड छोड़कर हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हुईं बीमा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसी. उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ने की बात कही है. लोकसभा का चुनाव नजदीक है. ऐसे में देश में पाला बदलने का सिलसिला आम सा हो गया है. झारखंड के गीता और सीता ताजा उदाहरण हैं। ऐसे में बिहार में बीमा का जनता दल यूनाइटेड छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामना कोई नई बात नहीं है. लेकिन सवाल जब जदयू और नीतीश कुमार के बारे में पूछा गया तो पुराने संबंधी ठग नजर आने लगे । नीतीश कुमार के सवाल पर बीमा भारती ने तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने अत्यंत पिछड़ी जाति को ठगने का कार्य किया है . मैं जदयू से पहले निर्दलीय ओर उसके बाद राजद के ही टिकट से विधानसभा पहुंची थी । पप्पू यादव के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो मेरे बड़े भाई हैं उनका समर्थन मेरे साथ रहेगा । दरअसल बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट पर घमासान छिड़ गया है। महागठबंधन के ही दो उम्मीदवार आमने सामने आ गए हैं। आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती मैदान में डटी हुई हैं तो वहीं पप्पू यादव भी कांग्रेस का झंडा लेकर चुनाव में उतरने के लिए तैयार हैं। हालांकि बीमा भारती के सुर अब थोड़े नरम पड़ गए हैं। बीमा पप्पु को बड़ा भाई बता रही है ...अब देखना होगा कि बड़ा भाई यानी पप्पु यादव का अगला कदम क्या होगा ?