
बिहार के इन 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी, वज्रपात से 4 लोगों की हुई मौत
Weather Alert : बिहार में मॉनसून की एंट्री हो गयी है और इसका असर भी दिखने लगा है। बिहार के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मंगलवार को भी पटना समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।बिहार के 24 जिलों में बारिश का अलर्टइस बीच मौसम विभाग ने एकबार फिर भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण शामिल हैं। इसके अलावा भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और वैशाली के लिए भी अलर्ट है।वज्रपात से 4 लोगों की मौतइधर, बिहार के कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गयी है। बक्सर में सबसे अधिक तीन लोगों की मौत हो गयी है। वहीं, सासाराम में एक शख्स की जान चली गयी है।वहीं, बिहार के दक्षिणी भाग के लिए मौसम विभाग की माने तो एक से दो दिनों में इन इलाकों में भी मॉनसून का असर दिखने लगा। इस बीच मौसम विभाग ने 10 जिलों के लिए लू का अलर्ट भी जारी किया है। अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में उमस भरी गर्मी लोग महसूस करेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
