Siwan:-सारण के बाद सीवान जिला से भी जहरीली शराब से मौत की घटना सामने आ रही है..मिली जानकारी के सारण जिला से सटे सीवान के भगवान पुर थाना क्षेत्र में चार की मौत हो गई है.

मिली जानकारी के अनुसार इन चार में से दो का अंतिम संस्कार कर दिया गया है जबकि एक का शव अभी सदर अस्पताल मे अभी है...इन चारों के जहरीली शराब से मौत की आशंका जताई जा रही है..वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन की बात कह रही है..

वहीं बेगूसराय जिले से भी जहरीली शराब से एक की मौत की खबर सामने आ रही है..मृतक क परिजनों ने स्वीकर किया है कि शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ी थी .वहीं एक व्यक्ति के गंभीर रूप सो बीमार होने की बात कही जा रही है.