HAJIPUR:-वैशाली जिले में कोचिंग संचालक की हत्या कर दी गयी है.सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुंवारी इलाके में सोए अवस्था में अपराधियों ने स्कूल संचालक सुधीर कुमार को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया.


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने सुधीर को सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत्यु घोषित कर दिया. मृतक स्कूल संचालक सुधीर कुमार बिदुपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव का निवासी है और हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुंवारी में किराए का मकान लेकर स्कूल चलाता था