अश्लील फोटो दिखाते हैं सर जी... : छात्राओं का स्कूल संचालक पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग में हड़कंप

Edited By:  |
Reported By:
school sanchalak par laga gambheer aarop, chatraon ne kaha asheel foto dikhate hain master sahab school sanchalak par laga gambheer aarop, chatraon ne kaha asheel foto dikhate hain master sahab

गोपालगंज : खबर है गोपालगंज से जहां एक विद्यालय की छात्राओं ने स्कूल संचालक पर ही गंभीर आरोप लगाया है। छात्राओं ने बताया कि मारने व अश्लील फोटो दिखाते हैं। मामला बढ़ते ही आरोपी संचालक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं मास्टर का कहना है कि उनपर लगे आरोप बेबुनियाद हैं।


मामला हथुआ स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का बताया जा रहा है। विद्यालय के संचालक पर छात्राओं ने मारने व अश्लील फोटो दिखाने का आरोप लगाया था। मामला बढ़ते ही डीपीओ माध्यमिक शिक्षा ने मामले की जांच कर डीईओ को प्रतिवेदन दिया था डीईओ के आदेश के बाद संचालक परशुराम साह को निलंबित कर दिया है।

वही संचालक परशुराम साह ने बताया कि अभी कुछ दिनों पहले हमने स्कूल के वार्डेन को हटाया है। इसके कारण वो छात्राओ से ऐसे आरोप लगवा रही है। हमने किसी को नही मारा और न ही कोई फ़ोटो दिखाया है। मुझपर लगे सारे आरोप गलत है। इसी बीच जब डीईओ गोपालगंज राजकुमार शर्मा से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से साफ़ इंकार कर दिया है।


Copy