साहेबगंज: बड़ी खबर साहेबगंज से जहां मिर्जाचौकी साहेबगंज एनएच 80 पथ स्थित लोक डाउन मार्केट समिति दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. अगलगी में तीन से चार दुकान जलकर खाक हो गया. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा ली.



बताया जा रहा है कि मिर्जाचौकी साहेबगंज एनएच 80 पथ के लोक डाउन मार्केट समिति दुकान में बुधवार की देर रात अचानक आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते तीन से चार दुकान जलकर खाक हो गया. अगलगी में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गई. वहीं आग लगने के कारण का पता अब तक नहीं चल पाया है. वहीं पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से मुआवजे के लिए गुहार लगाई है.