लोहरदगा : बड़ी खबर लोहरदगा से जहां लोहरदगा-रांची मुख्य पथ में कुड़ू थाना क्षेत्र के जीमा गांव के पास बोलेरो की हाइवा से टकराने से आर्मी जवान की मौत हो गई. वहीं उसका साथी घायल हो गया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर बोलेरो व हाइवा को जब्त किया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात कुडू थाना क्षेत्र के सिंजो बारडीह गांव निवासी कुंवर भगत का पुत्र आर्मी का जवान संजय भगत (38वर्ष) बोलेरो से गांव के ही रामकेश्वर माहली के पुत्र आकाश महली (24वर्ष) के साथ अपने बहन के घर बसरडीह गांव जा रहा था. इसी दौरान जीमा गांव के समीप बोलेरो के आगे चल रहे हाइवा के चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया. जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर हाइवा से टकरा गई. हादसे में आर्मी जवान संजय भगत की मौत हो गई. जबकि उसका साथी आकाश घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोग एवं पुलिस ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस ने बोलेरो व हाइवा को जब्त कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है. मृतक आर्मी जवान संजय भगत जम्मू में पोस्टेड था और होली में अपने घर आया हुआ था.
