RJD विधायक पर भड़के थर्ड जेंडर : अभद्र टिप्पणी मामले पर जमकर सुनाई खरी-खोटी, जानें क्या कुछ कहा

Edited By:  |
RJD vidhayak fateh bahadur singh par bhadke third gender, khoob sunaya kharikhoti  RJD vidhayak fateh bahadur singh par bhadke third gender, khoob sunaya kharikhoti

रोहतास : खबर है रोहतास से जहां आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह पर हिंदू देवी देवताओं पर किये गये अभद्र टिप्पणी के खिलाफ अब मैदान में थर्ड जेंडरों ने कमर कस ली है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दुर्गा मां और हिन्दू धर्म के बारे में अभद्र टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बुद्धि भ्रष्ट हो गई है विधायक की।


थर्ड जेंडर दिव्या सिंह ने कहा कि आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह पर हिंदू देवी देवताओं पर किये गये अभद्र टिप्पणी के खिलाफ जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विधायक भी अपनी माँ के कोख से ही जन्म लिए हैं। दुर्गा मां के बारे में अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं यह कतई उचित नहीं है। डेहरी में किन्नर समाज के लोगों ने भी आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह के हिंदू देवी देवताओं पर किए गए टिप्पणी का करारा जवाब दिया है।

दिव्या सिंह ने आगे कहा कि जिस तरह से विधायक ने माँ दुर्गा के बारे में अभद्र टिप्पणी की है वह घोर निंदनीय है। उनको यह सोचना चाहिए कि वह भी अपनी माँ की कोख से ही जन्म लिए हैं और दुर्गा माँ के बारे में इस तरह का अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। माँ दुर्गा में आस्था रखने वाले सभी लोग विधायक के इस बयान से आहत हैं। उनको इस तरह की अभद्र टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। किन्नर समाज इसका घोर विरोध कर रही है और ईश्वर से विधायक को सद्बुद्धि देने की विनती कर रही है।

दया नन्द तिवारी की रिपोर्ट


Copy