Hindi News / विकास कार्यों का लिया जायजा,सावन माह में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर सख्त...

रांची डीसी ने पहाड़ी मंदिर का किया निरीक्षण : विकास कार्यों का लिया जायजा,सावन माह में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर सख्त निर्देश

Edited By:  |
ranchi dc ne pahadi mandir ka kiya nirikshan ranchi dc ne pahadi mandir ka kiya nirikshan

रांची:जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने रविवार को आगामी सावन पर्व को लेकर पहाड़ी मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों और मंदिर समिति के सदस्यों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए.

सावन माह में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को दर्शन,पूजन और अन्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री भजन्त्री ने पहाड़ी बाबा मंदिर तक पहुंचने वाले सीढ़ी मार्ग,शौचालयों का निर्माण, सीढ़ियों पर श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था, रास्तों में बिछाए जा रहे पेवर ब्लॉक्स, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था सहित मंदिर में चल रहे समस्त निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लिया. डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सावन माह में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए.

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि “पहाड़ी बाबा" रांची वासियों की आस्था के केंद्र हैं. सावन पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. इसलिए सभी निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूरे किए जाए और गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखा जाए. सीढ़ी मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाना, पर्याप्त शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है.”

डीसी ने कहा कि सावन पर्व के दौरान शीशे की कोई भी पूजन वस्तु पहाड़ी मंदिर में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी.उपायुक्त ने सावन पर्व के दौरान भक्तों से अपील की है कि वे पूजा के दौरान शीशे या मेटल की वस्तुओं का प्रयोग बिल्कुल न करें. साथ ही दुकानदारों से भी आग्रह किया गया कि वे शीशे में कोई भी पूजन सामग्री बिल्कुल न दें.

उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से पहाड़ी बाबा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और जिला वासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की.

निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से पहाड़ी बाबा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और जिला वासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की. उन्होंने विशेष रूप से पहाड़ी बाबा से आशीर्वाद मांगा है कि उनकी कृपा सदैव रांचीवासियों पर बनी रहे और सभी को सकारात्मक ऊर्जा और मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे.