हजारीबाग : रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के कांडतरी में अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया. अखंड कीर्तन में विधायक अंबा प्रसाद शामिल हुई. कीर्तन में अन्य महिलाओं के साथ विधायक भी भक्ति भजन गायी.
विधायक अंबा प्रसाद ने सोमवार को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के मौके पर बड़कागांव के कांडतरी में अखंड कीर्तन में महिलाओं के साथ भक्ति भजन गायी. इस दौरान जिला परिषद सदस्य गीता देवी भी एमएलए अंबा प्रसाद के साथ मौजूद रही. पुरूषों एवं महिलाओं ने ढोल, मांदर एवं वाद्य यंत्रों को बजाकर भक्ति भजन गाए. इस दौरान विधायक ने स्कूल टोला स्थित मंदिर एवं शिव मंदिर पहुंचकर माथा टेका व दीया जलायी.
