चिराग पासवान के साथ रामा सिंह का हाथ! : लोजपा (रामविलास) का थाम सकते हैं दामन, जानिए आरजेडी छोड़ने की बड़ी वजह

Edited By:  |
 Rama Singh may join Chirag Paswan's party  Rama Singh may join Chirag Paswan's party

PATNA : मंगलवार को लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी का दामन छोड़ने वाले रामा सिंह को लेकर एक और बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि वे जल्द ही चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) का दामन थाम सकते हैं। रामा सिंह के RJD छोड़ने की वजह शिवहर या वैशाली से टिकट काटे जाने को भी माना जा रहा है। उन्हें टिकट नहीं मिला तो वह पार्टी से नाराज बताए जा रहे थे। कहा जा रहा है कि चिराग पासवान 2 मई को हाजीपुर लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे, इस दौरान रामा सिंह भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

लोजपा (रामविलास) का थाम सकते हैं दामन

गौरतलब है कि रामा सिंह का पूर्व केन्द्रीय मंत्री और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान से करीब का रिश्ता था। वे एलजेपी का दामन छोड़कर ही आरजेडी में शामिल हुए थे। वे 5 बार विधायक और एक बार सांसद भी रहे हैं। आपको बता दें कि रामा सिंह ने आज ही लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी को अलविदा कहा है। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद को अपना त्याग-पत्र भेज दिया है।

रामा सिंह ने दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा देते हुए रामा सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है और कहा है कि RJD अपनी नीति और सिद्धांत से भटक चुकी है। आरजेडी की नीतियों के कारण ही वे खुद को आहत और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। आपको बता दें कि रामा सिंह की पत्नी वीणा सिंह आरजेडी की विधायक हैं।

पहले भी आरजेडी में हुआ था विरोध

गौरतलब है कि साल 2019 में RJD में रामा सिंह के नाम का जबरदस्त विरोध हुआ था। आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने सीधे तौर पर रामा सिंह का पार्टी में आने के विरोध किया था।

रामा सिंह के मामले में रघुवंश प्रसाद सिंह ने आरजेडी से इस्तीफा भी दे दिया था और पूरे मामले में आरजेडी सुप्रीमो को हस्तक्षेप करना पड़ा था लेकिन फिर रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन के बाद आखिरकार रामा सिंह पार्टी में शामिल हुए और उनकी पत्नी वीणा सिंह को महनार से टिकट भी मिला।


Copy