महागठबंधन में घमासान : कांग्रेस ने हार पर आरजेडी और माले विधायकों पर फोड़ा ठिकड़ा,जानिए मंत्री की प्रतिक्रिया
रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव संपन्न होने के बाद महागठबंधन में सियासी घमासान मच गया है. राज्यसभा चुनाव मेंकांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की करारी हार का ठीकरा कांग्रेस ने आरजेडी और माले के विधायकों पर फोड़ा है. कांग्रेस का आरोप है कि राज्यसभा चुनाव में आरजेडी और माले के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग किया है. जिसके चलते कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार हुई है. हालांकि, इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कशिश न्यूज को अपनी प्रतिक्रिया दी.
महागठबंधन के ही विधायकों ने दिया धोखा-राधाकृष्ण किशोर
कशिश न्यूज से खास बातचीत करते हुए मंत्री राधाकृष्ण किशोर नेकहा कि किसी को भी प्रतिक्रिया देने से पहले समीक्षा करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की समीक्षा होनी चाहिए. तभी असलियत सामने आएगी, लेकिन उन्होंने माना कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई और महागठबंधन के ही विधायकों ने धोखा दिया है. जिसके कारण बीजेपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी की जीत हो गई.
मंत्री का दावा-कांग्रेस विधायकों ने अपना मत प्रणव झा को दिया
उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताते हुए कहा कि महागठबंधन के नेता के तौर पर उन्होंने अपनी भूमिका निभाई. मंत्री ने यह भी दावा किया है कि राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस के सभी विधायकों ने भी अपना मत कांग्रेस प्रत्याशी को दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि किसी कांग्रेस प्रभारी के.राजू जैसे बड़े नेता राज्यसभा के चुनाव में पोलिंग एजेंट बने और प्रक्रिया के तहत कांग्रेस विधायकों ने अपना मत देने के बाद पोलिंग एजेंट को वोट किसको दिया इसकी जानकारी दी.
आरोप के बाद आरजेडी और माले विधायकों ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा
वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए जा रहे आरोप के बाद आरजेडी और माले विधायकों ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आरजेडी विधायक सुरेश पासवान ने सीधे-सीधे कांग्रेस के राज्य प्रभारी के.राजू पर गंभीर आरोप लगाया और कहा कि के. राजू पर ही कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने के.राजू और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी के बीच साठ-गांठ का गंभीर आरोप लगाया है.
आरजेडी विधायक ने आरोप को दिया गलत करार
वहीं, विधायक सुरेश पासवान ने साफ तौर पर कहा कि आरजेडी और माले विधायकों ने अपना पूरा मत कांग्रेस प्रत्याशी को दिया है, बावजूद इसके गलत आरोप लगाए जा रहे हैं. आरजेडी और माले विधायकों ने और भी गंभीर आरोप लगाए है. दोनों दलों के विधायकों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से छोटी पार्टियों को समाप्त करने की नीति पर काम करती है. इसी कारण कांग्रेस पार्टी गलत आरोप लगा रही है.
बीजेपी नेकांग्रेसप्रभारी के.राजू पर बोला हमला
इधर, इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राज्यसभा के चुनावी परिणाम आने के बाद महागठबंधन में जो सिर फुटव्वल हो रहा है उसकी कोई जरूरत नहीं है. आदित्य साहू ने कांग्रेस के राज्य प्रभारी के.राजू पर जोरदार हमला बोला और कहा कि आखिर किस आधार पर के. राजू आरजेडी और माले के विधायकों को बिकाऊ बता रहे हैं. उन्होंने कहा की झारखंड के लोग बिकाऊ नहीं है और के. राजू का आरोप पूरी तरह से निराधार है.
'हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप बेबुनियाद'
वहीं, एनडीए समर्थित नवनिर्वाचित परिमल नथवानी ने कहा कि मेरा अनुभव कांग्रेस पार्टी के विधायकों के साथ काम करने का रहा है. राज्यसभा चुनाव में मेरी जीत उन्हीं विधायकों के बदौलत हुई है, लेकिन इसमें राजनीतिक बयानबाजी और हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप बेबुनियाद है.
रांची से वरिष्ठ संदवाददाता राजीव मोहन की रिपोर्ट





