राजगीर में फॉरेस्टर का मर्डर : अपराधियों ने धारदार हथियार से वारदात को दिया अंजाम, फैली सनसनी

Edited By:  |
Reported By:
rajgir me forester ka murder rajgir me forester ka murder

नालंदा : अपराधियों का मनोबल इन दिनों सूबे में इतना बढ़ गया है कि आये दिन पुलिस को खुली चुनौती देते रहते हैं। ताजा मामला सामने आया है नालंदा जिले से जहां अपराधियों ने फॉरेस्टर का मर्डर कर दिया है। वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

मामला नालंदा के राजगीर इलाके का बताया जा जहां देर रात वेणु वन से ड्यूटी पूरी कर वापस घर लौट रहे फॉरेस्टर की निर्मम हत्या कर दी गई । घर लौटने के दौरान ही पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने कुल्हाड़ी से काटकर वारदात को अंजाम दिया है। मृतक मूल रूप से गया जिले का निवासी बताया जा रहा है। पिछले 20 वर्षों से फॉरेस्टर की तैनाती राजगीर में ही थी। 2 वर्ष पहले उन्होंने जगदेव नगर में जमीन खरीदकर मकान निर्माण किया था। इस नवनिर्मित मकान में मृतक अपनी पत्नी और 3 बेटे के साथ रहता था।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। राजगीर डीएसपी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। वन विभाग के एसीएफ ने बताया कि निर्मम तरीके से हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारियोंको घटना की जानकारी दे दी है।


Copy