पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन : कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने जताया शोक,कहा-झारखंड को हुआ अपूरणीय क्षति
रांची: झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि मन्नान मल्लिक का निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाला है.
राजेश ठाकुर ने अपने शोक संदेश में कहा कि मन्नान मल्लिक ने अपना संपूर्ण सार्वजनिक जीवन जनसेवा, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित किया. उन्होंने अपनी सादगी, ईमानदारी और जनहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के बल पर झारखंड की राजनीति में एक विशिष्ट पहचान बनाई.उन्होंने कहा कि मन्नान मल्लिक का निधन केवल कांग्रेस परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है.
राजेश ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।





