फारबिसगंज में PM मोदी ने की विशाल जनसभा : तीसरे और चौथे चरण के प्रचार को दी गति, कहा : कांग्रेस की लूट..जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी
PATNA:शुक्रवार को पूर्णिया, भागलपुर, किशनगंज, कटिहार और बांका में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इस बीच इन सीटों से सटे अररिया के फारबिसगंज में पीएम मोदी की सभा हुई। इस चुनावी सभा के जरिये प्रधानमंत्री ने बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे और चौथे चरण के प्रचार को गति दी। आंचलिक कथाकार फणीश्वरनाथ रेणु की धरती फारबिसगंज के हवाई अड्डा मैदान से पीएम मोदी अररिया लोकसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित किया और NDA के पक्ष में लोगों को लुभाया।
पीएम मोदी ने की वोटिंग की अपील
पीएम मोदी ने अररिया वासियों को प्रणाम किया। उन्होंने गर्जना भरते हुए कहा कि पूरा देश एक ही बात कह रहा है कि फिर एकबार...मोदी सरकार। आज दूसरे चरण का मतदान भी चल रहा है। ये लोकतंत्र का महान पर्व है। मेरा सभी मतदाताओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने के लिए जाएं। मैं जानता हूं कि गर्मी का वक्त है लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी हमे देश के लिए लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट देने का कर्तव्य निभाना चाहिए।
पोलिंग बूथ पर दिखना चाहिए उत्सव सा माहौल
मेरा आपसे आग्रह है कि जब यहां मतदान हो तो हर पोलिंग बूथ पर यात्रा निकाल, गीत गाते-गाते पोलिंग स्टेशन पर मतदान करने जाना चाहिए। ये लोकतंत्र है। प्रचार में कितनी भी तू-तू-मैं-मैं होती रहे लेकिन मतदान के दिन उत्सव का दिन होना चाहिए। 2024 का चुनाव भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए चुनाव है। बिहार के भाई-बहनों की इसमें बड़ी भूमिका है। गुलामी के कालखंड से पहले बिहार समृद्ध था, तब भारत एक महाशक्ति था। आज भारत दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनने के लिए चल पड़ा है। इसमें बिहार के लोगों की बड़ी भूमिका है। यहां के लोगों की बौद्धिकता और जज्बा कम ही देखने को मिलती है।
आरजेडी - कांग्रेस के इंडी गठबंधन को न देश के संविधान की परवाह है और नहीं लोकतंत्र की परवाह है। ये वो लोग है जिन्होंने दशकों तक बैलेट पेपर के बहाने गरीबों का अधिकार छीना। पोलिंग बूथ लूट लिए जाते थे। बिहार के लोग साक्षी हैं कि कैसे आरजेडी-कांग्रेस के शासन में चुनाव में मतदान-पत्र लूटे जाते थे। इतना ही नहीं गरीबों को तो वोट डालने के लिए घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया जाता था। डंडे की चोट पर घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था।
देश के ईमानदार मतदाताओं को ईवीएम की ताकत मिली है। वोट हड़पने के खेल खेलते थे। इन लोगों से बर्दाश्त नहीं हो रहा था। अभी भी वे परेशान हैं इसलिए दिन-रात उनका यहीं काम रहता है कि कैसे भी ईवीएम बंद होना चाहिए। इंडी गठबंधन के हर नेता ने ईवीएम को लेकर जनता के मन में संदेह पैदा करने का पाप किया है। आज देश के लोकतंत्र की ताकत देखिए। आज सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता पेटियों को लूटने का इरादा रखने वालों को जबरदस्त झटका दिया है कि उनके सारे सपने चूर-चूर हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि बैलेट पेपर वाला पुराना दौर वापस लौटकर नहीं आएगा। आज पूरी दुनिया भारत की चुनाव प्रक्रिया की सराहना कर रही है तब ये लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए ईवीएम को बदनाम करने पर लगे थे। इन्होंने लोकतंत्र के साथ लगातार विश्वासघात करने की कोशिश की है। देश की सर्वोच्च अदालत ने ऐसा करारा तमाचा मारा है कि ये अब मुंह ऊंची कर देख नहीं पाएंगे। आज का दिन लोकतंत्र के लिए शुभ दिन है। इस मौके पर पीएम मोदी ने लोकतंत्र जिंदाबाद का नारा लगवाया। बाबा साहेब अंबडकर अमर रहें का नारा लगाया।
पीएम मोदी ने कहा कि इन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। आज देश में राजनीति की मुख्यधाराएं बन गयी हैं। एक धारा बीजेपी और एनडीए की है, जिसका मकसद है लोगों को सशक्त करना। दूसरी धारा है इंडी गठबंधन की, जिनका मकसद है देश के लोगों को छीनना। उन्हें तरसा कर रखना और खुद की तिजोरी भरना। आरजेडी और कांग्रेस ने बिहार के करोड़ों लोगों को विकास के लिए तरसा कर रखा।इन पार्टियों ने दाने-दाने के लिए मोहतास बना दिया। किसी के पास नौकरी है तो तनख्वाह छीन लो। गाड़ी है तो गाड़ी छीन लो। कोई सामर्थ्यवान है तो उसका अपहरण करवा लो।
पिछले 10 सालों में बिहार के लोगों को 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत सीधा दिल्ली से आप लोगों के खाते में भेजे गये हैं। अररिया और सुपौल के किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि के 1600 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। कोई रिश्वत और चोरी नहीं। सीधा खाते में भेजे हैं। दोनों ही जिलों में तीन लाख पक्के घर मिले हैं। बहनों-बेटियों के जीवन को आसान बनाना एनडीए की प्राथमिकता है। नल से जल मिला है, शौचालय मिला है, मुफ्त बिजली कनेक्शन मिले हैं। 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज वाली आयुष्मान योजना बहनों-बेटियों के लिए नई संजीवनी बनायी है।
मैं आपकी तरह ही गरीब परिवार से आया हूं। मां अगर गंभीर बीमार है तब भी किसी को बताती नहीं है कि अस्पताल ले जाने पर काफी खर्च होगा। वे बीमारी सहती रहती हैं। तब मेरे मन में विचार आया कि फिर इस बेटे का दिल्ली में बैठने का क्या मतलब है। अगर गरीब का बेटा दिल्ली में बैठा है तो हर मां मेरी मां है। उसका दर्द, उसके स्वास्थ्य की चिंता दिल्ली में बैठा उसका बेटा करेगा। इलाज का खर्चा भी ये बेटा करेगा। अब नई योजना लेकर आया हूं। किसी भी बिरादरी का हो, कहीं भी कमाता हो और 70 साल के ऊपर के बुजुर्ग माता-पिता है तो उनके इलाज का खर्चा उनके संतानों को नहीं करना पड़ेगा, अब आपका ये बेटा करेगा।
धर्म आधारित आरक्षण लागू करना चाहती है कांग्रेस
कांग्रेस ने आरक्षण का हक छिनने की साजिश की है। ये मैं जिम्मेदारीपूर्वक कह रहा हूं। कर्नाटक के आरक्षण का मॉडल क्या है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस देश में धर्म आधारित आरक्षण लागू करना चाहती है। वह कर्नाटक के धर्म आधारित आरक्षण को लागू करना चाहती है। कर्नाटक में कांग्रेस ने ओबीसी समाज के 27 प्रतिशत कोटे को चोरी करने का खेल खेला है। इनके कोटे से आरक्षण काटकर पर्दे के पीछे खेल खेला है। ओबीसी समाज के आंखों में धूल झोंककर रातों-रात मुस्लिम समाज के सभी लोगों को ओबीसी बना दिया। परिणाम यह हुआ कि ओबीसी समाज का बहुत बड़ा हक मुस्लिमों के खाते में चला गया। उनके साथ बहुत बड़ा खेल खेला है। बिहार में भी कांग्रेस यही खेल खेलना चाहती है। राजद उसका समर्थन कर रहा। राजद ने इसके खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला।
इन्होंने ओबीसी के हक पर डाका डाला है। यहीं काम अब बिहार में कांग्रेस करना चाहती है। यहां आरजेडी पूरी तरह समर्थन कर रही है। आरजेडी ने कांग्रेस के इस पाप पर कुछ बोला है क्या। यानी बिहार के कुर्मी, कुशवाहा भाई बहन है जो ओबीसी समाज से आती है, इनका आरक्षण का छिनकर अपने चहेते वोटबैंक को देना चाहता है। क्या आप ओबीसी के आरक्षण पर डाका डालने देंगे, क्या आप अपना हक जाने देंगे। इनकी नजर ओबीसी के हक पर है। कल कांग्रेस-आरजेडी SC-ST का हक भी छिनने का पाप करेगी। तुष्टिकरण के दलदल में कांग्रेस-आरजेडी इतनी धंस गयी हैं कि संविधान उनके लिए मायने नहीं रखती।
2011 में जब दिल्ली में आरजेडी और कांग्रेस की सरकार थी, तब उस वक्त के पीएम मनमोहन सिंह ने ओबीसी आरक्षण का हिस्सा छीनकर धर्म के आधारपर वोटबैंक को आरक्षण देने की मंजूरी दे दी थी, उस वक्त जागरूक कोर्ट ने ऐसा करने से रोक दिया। इसके बावजूद भी इन्होंने घोषणा-प्तर में रखा। कांग्रेस के इस खुलासा के बाद कुछ लोग आगबबूला हो जाते हैं। आज मैं इन सभी को चुनौती देता हूं कि आपने मुझे बहुत डराने की कोशिश की लेकिन मैं नहीं डरा, अब कोशिश बंद कर दो। अभी इन्होंने ये झूठ फैलाया कि मनमोहन सिंह ने ऐसा नहीं कहा कि देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है।
देश को भी जानना चाहिए कि इंडी गठबंधन ने 10 सालों तक कैसे सरकार चलायी। इस देश के संसाधन है, उसपर किसी का पहला हक अगर है तो इस देश के गरीबों का है, मजदूरों का है, किसानों का है, गरीबी में जीने वाली माता-बहनों का है। किसी भी धर्म के ही क्यों न हो। कांग्रेस के घोषणा-पत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है।
भारत माता और प्रभु श्रीराम के जयकारे
चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं। एनडीए के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह और भाजपा के वरीय नेताओं ने भारत माता और प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाकर पीएम मोदी का स्वागत किया।
फारबिसगंज हवाई अड्डा मैदान में पीएम मोदी कुछ देर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इधर, मोदी की सभा में मुस्लिम समुदाय के युवकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की। वह अपकी बार 400 पार नारा लगाने लगे।