बिहार के मखाना को राष्ट्रीय पटल पर स्थान मिलना बिहार के मेहनतकश किसानों और उद्यमियों का सम्मान है।बिहार का मखाना विदेशों में निर्यात किया जा रहा है।
'वोकल फॉर लोकल'के तहत स्वदेशी उत्पादों,बेहतर पैकेजिंग और स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर प्रधानमंत्री का जोर।
पटनाःमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के'मन की बात'कार्यक्रम के139वें एपिसोड का लोक सेवक आवास में श्रवण किया।'मन की बात'कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिहार के पूर्णिया के मखाना की विदेशों में निर्यात की चर्चा किए जाने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने'मन की बात'के माध्यम से निरंतर जमीनी हुनर और स्थानीय उत्पादों को संबल दिया है। पूर्णिया के मखाना का राष्ट्रीय मंच से उल्लेख किए जाने से सीमांचल सहित पूरे बिहार के मखाना किसानों,प्रसंस्करणकर्ताओं और ग्रामीण उद्यमियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह संबोधन बिहार की ब्रांडिंग और वैश्विक पहचान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
PMके संबोधन से मखाना की ब्रांडिंग हुई
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का'वोकल फॉर लोकल'का संदेश स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने,उनकी बेहतर पैकेजिंग एवं विपणन तथा स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
CMनेPMका जताया आभार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा'मन की बात'कार्यक्रम में अंगदान के प्रति लोगों में जागरूकता,ई-संजीवनी,विज्ञान एवं अनुसंधान,ब्रेन रिसर्च,नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से जुड़े विषयों के महत्व पर चर्चा की गई। इससे देश को ज्ञान,अनुसंधान और तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
पटना सं संजय कुमार की रिपोर्ट

