PATNA :इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है। पटना में डुप्लीकेट दवा के जानलेवा कारोबार का खुलासा हुआ है। ड्रग विभाग ने दवाईयों को लेकर मिल रही गड़बड़ियों की शिकायत के बाद ये बड़ी कार्रवाई की है।
पटना के शिवम मेडिकल हॉल में ड्रग विभाग ने छापा मारा है। छापेमारी में डुप्लीकेट कंपनी की दवाईयां बरामद की गयी हैं। राजधानी के शेखपुरा बगीचा IGIMS के गेट नंबर दो पर स्थित शिवम मेडिकल में छापेमारी की जा रही है। जांच में बड़े पैमाने पर दवाइयों में गड़बड़ियां पाई गई हैं।
वहीं, यह छापेमारी ड्रग्स विभाग के डीएसपी के नेतृत्व में की जा रही है। दुकान में मौजूद करीबन सभी दवाईयों की जांच की गई है। बता दें कि दवा दुकान के मालिक राकेश कुमार हैं जो कि छापेमारी के वक्त मौजूद थे।
छापेमारी के सिलसिले में बताया जा रहा है कि लगातार ड्रग विभाग के अधिकारियों को सूचना मिल रही थी कि दवाईयों को लेकर कई गड़बड़ियां हो रही है। जिसके बाद आज ड्रग विभाग के द्वारा छापेमारी की जा रही है।
पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट ...

