पटना: बड़ी खबर राजधानीपटना से है,जहां साइबर थाना की पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह का उद्भेदन करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल चारों युवकों पर एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने,रिवॉर्ड प्वाइंट दिलाने और बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर लोगों को से ठगी करने का आरोप है.

पटना साइबर थाना में दर्ज कांड संख्या 1269/26 के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को दबोचा है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेखपुरा के प्रतोप कुमार,नालंदा के गुड्डू कुमार और अंशु कुमार,जबकि पटना के विवेक कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक,आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन,चेकबुक समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं. तकनीकी जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अलग-अलग राज्यों में साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे. जांच के दौरान एनसीआरपी पोर्टल पर आरोपियों के खिलाफ करोड़ों रुपये की साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतें भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है.

पुलिस को गिरोह में कुछ और लोगों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं. अब पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों और पूरे साइबर नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है. चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पटना से विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट--