Hindi News / कैमूर पुलिस ने दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर किया 2 वाहनों से 95 मवेशी जब्त,...

पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : कैमूर पुलिस ने दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर किया 2 वाहनों से 95 मवेशी जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

Edited By:  |
pashu taskari ke khilaf badi karrawai pashu taskari ke khilaf badi karrawai

कैमूर: बड़ी खबर कैमूर से है जहां पुलिस ने पशु तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर दो अलग-अलग स्थानों से दो कंटेनरों में लदे कुल95मवेशियों को जब्त किया है. इस कार्रवाई में 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

मोहनिया थाना पुलिस ने समेकित चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक कंटेनर से61मवेशी बरामद किए. इस दौरान कंटेनर में सवार चार पशु तस्करों को पकड़ा गया. वहीं,कुदरा थाना पुलिस ने पुसौली के समीप से एक अन्य कंटेनर से34मवेशियों को जब्त करते हुए एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया. जब्त सभी मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है तथा आरोपितों से पूछताछ की जा रही है.

गिरफ्तार पशु तस्कर बागपत जिला के बरनावा निवासी रिजवान और चांद जबकि रसूलपुर दभेड़ी निवासी फुरकान और यूपी के मुजफ्फरपुर नगर के चरथावल निवासी मोहम्मद आसरीन कुरैशी और पांचवां मुरादाबाद का रहने वाला निजामुद्दीन शामिल है.

मोहनिया एसडीपीओ गोपाल कृष्ण ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में पशु तस्करी के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल95मवेशियों को जब्त किया गया तथा चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि पशु तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.

कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट---