पलामू : डाल्टेनगंज स्टेशन पर सोमवार को एक अनहोनी घटना होने से बची. दरअसल आरपीएफ जवान की सतर्कता ने एक महिला और बच्चे की जान बचा ली. पलामू से एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिखाया गया है कि डाल्टेनगंज रेलवे स्टेशन पर एक बच्चा चलती ट्रेन की तरफ दौड़ता है और उसके पीछे उसकी मां दौड़ती हुई ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करती है. लेकन पैर फिसलने से बच्चा और मां दोनों ट्रेन से गिर जाते हैं. इसके बाद पास में ही खड़े आरपीएफ ने दोनों को खींच कर बाहर करते हैं.

डाल्टेनगंज स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से गिरे थे दोनों

दअरसल मामला डालटनगंज रेलवे स्टेशन का है. जहां गोमो चोपन ट्रेन पर चढ़ने के दौरान बच्चा और मां का पैर फिसल गया. इसी क्रम में प्रधान आरक्षी मनोज कुमार सिंह, आरक्षी पप्पू लाल मीणा व आरक्षी वरुण कुमार द्वारा महिला और बच्चा को चलती गाड़ी के नीचे से बाहर खींचकर दोनों का जीवन बचाया. इससे महिला और बच्चे का जीवन बच गया और दोनों सुरक्षित हैं . पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.

पलामू से नीतेश कुमार की रिपोर्ट--