पाकुड़ में मतगणना संपन्न : डीसी-एसपी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस,शांतिपूर्वक चुनाव के लिए जनता और प्रशासन का जताया आभार

Edited By:  |
pakur mein matganna sampan pakur mein matganna sampan

पाकुड़:जिले में नगर परिषद चुनाव की मतगणना संपन्न होने के बाद पाकुड़ डीसी मनीष कुमार एवं एसपी निधि द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिला प्रशासन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नगर परिषद पाकुड़ का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है.जिसके लिए निर्वाचित पदाधिकारी द्वारा सभी जीते हुए उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट दे दिया गया है. सुबह 8:00 बजे से ही मतगणना का कार्य प्रारंभ था. निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए गाइडलाइंस का पालन किया गया है.

अधिकारियों ने चुनाव कार्य में ऑब्जर्वर, पुलिस पदाधिकारी एवं निर्वाचन आयोग को धन्यवाद दिया. जिन्होंने हमेशा शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में चुनाव संपन्न कराए. 12 मार्च को अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह होगा. उसी समय उपाध्यक्ष का भी चयन होना है. जिसकी सूचना प्रेस के माध्यम से दे दी जाएगी.

वहीं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि 2026 नगर परिषद चुनाव संपन्न हो चुकी है. मतगणना कार्य में कुल 450 पुलिसकर्मी होमगार्ड, चौकीदार शामिल थे. एसपी ने सभी जनता, पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया, जिन्होंने शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने में मदद की. इसके साथ-साथ अभी भी आचार संहिता लागू है उसके दायरे में रहकर सभी काम करें.