Hindi News / बारातियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत 30 से ज्यादा घायल

पाकुड़ में भीषण सड़क हादसा : बारातियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत 30 से ज्यादा घायल

Edited By:  |
pakur mein bhisan sadak hadsa pakur mein bhisan sadak hadsa

पाकुड़:सिंगारसी-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क स्थित मालीपाड़ा ढलान पर मंगलवार देर रात सड़क हादसा हुआ है. बारातियों से भरी बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई है. हादसे में ओलेन मुर्मू (64) और राजेश टुडू (16) नाम के शख्स की मौत हो गई है. जबकि, 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.