पाकुड़ : महिला आरक्षण बिल का ठिकड़ा बीजेपी पर फोड़ा,इसके आड़ में परिसीमन एवं जनगणना को जोड़ा गया-राजेश ठाकुर
पाकुड़:महिला आरक्षण बिल एवं बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव के मुद्दें पर कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है. झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने की वजह सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है, क्योंकि बीजेपी द्वारा महिला आरक्षण बिल के आड़ में परिसीमन एवं जनगणना को जोड़ा गया है जो ठीक नहीं है.
राजेश ठाकुर ने कहा कि विपक्ष हमेशा महिला आरक्षण बिल के पक्ष में है, लेकिन बीजेपी द्वारा अपने फायदे के लिए बिल के साथ परिसीमन एवं बिना ओबीसी की जनगणना कराए एवं आरक्षण दिए ही उसे पास करना चाहती हैं. ताकि लोकसभा में जो अभी 543 सीट हैं वह बढ़कर 850 सीट हो जाएगी और उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पंजाब जैसे राज्यों में सीट अधिक होगी और बीजेपी का एक क्षत्र राज होगा जो विपक्ष होने नहीं देगी.
आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे जीवन में महिलाओं को सम्मान नहीं दिया है. वह आज महिला आरक्षण की बात करते हैं. जिस दिन वे अपनी पत्नी को सम्मान देंगे उसी दिन पूरे देश की महिलाओं को सम्मान मिल जाएगा. यह बिल लाने का मुख्य उद्देश्य अभी बंगाल एवं तमिलनाडु में हो रहे चुनाव हैं. इसमें झूठी प्रचार कर विपक्ष को कांग्रेस, टीएमसी, वामदल को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.





