निकाय चुनाव : जेएमएम उम्मीदवार उमेश ठाकुर ने किया नामांकन,योजनाओं को धरातल पर उतारने का किया वादा

Edited By:  |
nikay chunaw nikay chunaw

बोकारो: नगर निकाय चुनाव को लेकर गहमा-गहमी बढ़ गई है.चास नगर निगम नियर पद के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थित उम्मीदवार उमेश ठाकुर ने नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उमेश ठाकुर के साथ कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली. नॉमिनेशन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उमेश ठाकुर ने कहा कि चास नगर निगम में राज्य सरकार की विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करेंगे. जो विकास का काम निगम क्षेत्र में नहीं हुआ है, उन कामों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार के साथ मिलकर किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि सरकार की 80 से अधिक जनकल्याणकारी योजना चल रही है. जिसमें से मंईयां सम्मान एक महत्वपूर्ण योजना है. उम्मीद है कि सरकार के काम को देखते हुए निगम की जनता हमें अपना वोट देने का काम करेगी.