मोतिहारी: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मोतिहारी से है जहां पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बनकट नुनिया टोली में जितिया स्नान करने के दौरान पोखर में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई.घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बनकट नुनिया टोली में शुक्रवार को 4 बच्चियां जितिया के लिए पोखर में नहाने गई थी. इसी दौरान पोखर में 4 बच्चियां डूब गई. घटना के बाद लोगों ने चारों शव को पोखर से निकाला. घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पहाड़पुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मृत 4 बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है. कहा जा रहा है कि मृतकों में दो एक ही परिवार के हैं. वहीं दो अलग अलग परिवार के बताये जा रहे हैं.

मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट-