कटिहार : मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर बीजेपी जहां 9 साल बेमिसाल है नारा के साथ देशभर में कंपैन चला रही है, वहीं इस के विपरीत कटिहार में कांग्रेस नेताओं ने 9 साल देश बदहाल के नारा के साथ अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने चाय बनाकर और गैस सिलेंडर की पूजा कर अपना विरोध जताया। इसी बीच कुछ ऐसा नजर आया जिससे यह प्रदर्शन हमेशा के लिए मौत की नींद में समां जाता।

दरअसल मोदी विरोध में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने चाय बना रहे थे जैसा कि वीडियो में साफ़ नजर आ रहा है। तभी एक महिला नेत्री अपने हाथों में जलती अगरबत्ती लिए गैस के चरों ओर घुमा कर उन अगरबत्तियों को गैस के नॉब पर ही खोंसती नजर आई। इस दौरान इस महिला नेत्री को और मौके पर मौजूद लोगों को जरा भी भनक नहीं लगा कि वो आखिर कर क्या रहे हैं।
गौरतलब है कि यह सिलिंडर गैस से भरा हो सकता था तो कितना बड़ा हादसा हो जाता। अगर इस गैस सिलिंडर में थोड़ी भी गैस बाकी रह तो भी मौत अपना तांडव दिखा सकती थी। प्रदर्शन के दौरान मौत से खेलना उचित है क्या ?

