IPL 2024 के आगाज से पहले धोनी का धमाका : छोड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी, अब ये धुरंधर बना नया कप्तान

Edited By:  |
Mahendra Singh Dhoni Left the captaincy of Chennai Super Kings Mahendra Singh Dhoni Left the captaincy of Chennai Super Kings

MS Dhoni : इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2024 के आगाज से एक दिन पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने और बड़ा फैसला लेते हुए अपने प्रशंसकों को चौंका दिया है। जी हां, CSK फ्रेंचाइजी ने बड़ी घोषणा की है कि इस बार आईपीएल महेन्द्र सिंह धोनी की जगह ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ टीम की कप्तानी करेंगे।

इस तरह से रांची के राजकुमार महेन्द्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। आपको बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपरकिंग्स के चौथे कप्तान होंगे। इससे पहले महेन्द्र सिंह धोनी के साथ-साथ सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा ने भी कप्तानी की है। धोनी ने 212 मैचों में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी की है जबकि जडेजा ने 8 और रैना ने 5 मैचों में कप्तानी की थी।

वहीं, धोनी के इस फैसले पर क्रिकेट समीक्षकों का मानना है कि धोनी अपनी देखरेख में चेन्नई सुपरकिंग्स के नये कैप्टन को ग्रूम करेंगे। माही नये कप्तान को आगे बढ़ाएंगे।

महेन्द्र सिंह धोनी ने हाल ही में फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर इशारा किया था कि वो अब IPL 2024 में नयी भूमिका में नजर आ सकते हैं। उनके इस प्रशंसकों की धड़कनें बढ़ गयी थी। धोनी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, 'नया सीजन और नई ' भूमिका' के लिए इंतजार नहीं कर सकता. बने रहें!'


Copy