Hindi News / पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 5 बच्चे की मौत, परिवार में...

मधुबनी में दर्दनाक हादसा : पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 5 बच्चे की मौत, परिवार में पसरा मातम

Edited By:  |
Reported By:
madhubani mai dardanaak hadsa madhubani mai dardanaak hadsa

मधुबनी : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मधुबनी से है जहां पतौना थाना क्षेत्र के खेरवार गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 5 बच्चे की मौत हो गई. मरने वालों में 3 लड़की और 2 लड़के शामिल है. सभी आपस में भाई-बहन बताये जा रहे हैं. घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

बताया जा रहा है कि बिस्फी प्रखंड के पतौना थाना के खेरवार गांव में बुधवार दिन के दो बजे के आसपास 5 बच्चे JCB से बने गड्ढे में स्नान के लिए गये थे. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से पांचों बच्चे की मौत हो गई है. मृतकों में तीन लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं और सभी आपस में भाई बहन हैं. डूब रहे सभी बच्चे की चीख चिल्लाहट सुनकर जब तक लोग कुछ समझ व मदद के लिए वहां पहुंचते तब तक सभी की डूबने से मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण काफी संख्या में जुट गए और सभी बच्चों को पानी से निकाल कर PHC लाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पाकर थाना अध्यक्ष , बीडीओ, CO सहित कई लोग पहुंचे. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.