लोकसभा चुनाव 2024 : रांची में मतदाता सूची में नाम दर्ज करने हेतु 26 अप्रैल को कैंप का होगा आयोजन
Edited By:
|
Updated :25 Apr, 2024, 04:08 PM(IST)
रांची: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर26अप्रैल2024को सुबह6से9बजे तक ऑक्सीजन पार्क के सामने मतदाता सूची में नाम दर्ज करने हेतु कैंप का आयोजन किया जा रहा है. मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम दर्ज करने हेतु इसका आयोजन हो रहा है.
आपको जानकारी हो कि आज सुबह 6 से 9 बजे तक ऑक्सीजन पार्क के सामने मतदाता सूची में नाम दर्ज करने हेतु इस कैंप का आयोजन किया गया था. इसमें -118 नये मतदाता फॉर्म लेकर गए. कल भी सुबह 6 से 9 बजे तक ऑक्सीजन पार्क के सामने भी कैंप लगेगा. जो लोग अपना नाम, मतदाता सूची में नहीं जोड़ पाए हैं. वे आयु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रंगीन पासपोर्ट आकार की फोटो के साथ कल एक फॉर्म भर सकते हैं.
रांची से सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट-