लोहरदगा: कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.रामेश्वर उरांव नेलोहरदगा विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं.
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर उरांव ने जीत को लोहरदगा की आम जनता की जीत बताया है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश की सरकार के बेहतर काम को जनता ने आशीर्वाद दिया है और हम लोहरदगा के विकास के लिए आगे भी काम करेंगे. लोहरदगा की जनता के सुख दुख में भागीदार हैं. वहीं उन्होंने झारखण्ड प्रदेश में एक बार फिर इण्डिया गठबंधन की सरकार के लिए प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया है. वहीं मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरज प्रसाद साहू ने लोहरदगा की जनता को बधाई दिया है.
