PATNA :बड़ी खबर सामने आ रही है। कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन की सीट जेडीयू के खाते में गयी है। मनोज कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।महागठबंधन के द्वारा इसका औपचारिक एलान अब से थोड़ी देर बाद किया जाएगा।
मनोज कुशवाहा की उम्मीदवारी को लेकर महागठबंधन में सहमति बन गयी है। मनोज कुशवाहा पूर्व में दो बार कुढ़नी से विधायक रह चुके हैं। मंत्री भी रहे हैं। पूर्व में वह बीजेपी के केदार गुप्ता को कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से हरा चुके हैं। बाद में जब जेडीयू एनडीए गठबंधन में आ गया तो कुढ़नी की सीट बीजेपी के खाते में चली गयी थी। इसके बाद जेडीयू ने उन्हें मुजफ्फरपुर के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था।
बता दें कि कुढ़नी विधानसभा की सीट आरजेडी के अनिल सहनी के अयोग्य घोषित किए जाने के बाद खाली हुई है। सांसद रहते हुए फर्जी यात्रा भत्ता के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दोषी पाया था। इसके बाद उनकी सदस्यता खत्म हो गयी थी। पांच दिसंबर को उप चुनाव की वोटिंग होगी।
पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट ...

