कोडरमा: बड़ी खबर कोडरमा से है जहां नवलशाही थाना के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक और उसकी चाची की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने में लगी है.

बताया जा रहा है कि बाइकसवार मुनावर अंसारी अपने चाची रजिया खातून के साथ नवलशाही थाना से बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव के साथ सड़क मार्ग जाम कर दिया है. वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. वहीं ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने लोगों को शांत कराने व रोड जाम हटाने का प्रयास कर रही है.

कोडरमा से मनोज कुमार की रिपोर्ट--