कोडरमा : आत्मनिर्भर भारत की मिसाल बने सुरेश दयाल,सरकार से आर्थिक सहायता की मांग
कोडरमा:कोडरमा जिले के एक शख्सआत्मनिर्भर भारत के सपने को आगे बढ़ाने में महत्वपूरण भूमिका निभा रहे हैं.जिले के डोमचांच प्रखंड के खरखार पंचायत निवासी सुरेश दयाल ने आत्मनिर्भर भारत के सपने को जमीन पर उतारने में सराहनीय प्रयास किया है. उन्होंने अपने स्तर पर पशुपालन की शुरूआत कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है.
वर्तमान में वे सीमित संसाधनों के साथ बकरी, मुर्गी, मछली एवं अन्य पशुपालन कार्य धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं, साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का भी अवसर प्रदान कर रहे.
सुरेश दयाल ने बताया कि संसाधनों की कमी के कारण वे अपने काम को बड़े स्तर पर नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने थोड़ी-बहुत जमीन पर बाउंड्री कर काम शुरू किया है, लेकिन पूंजी के अभाव में आगे का विस्तार संभव नहीं हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि बैंक से लोन लेने में भी परेशानी हो रही है,क्योंकि उनकी जमीन सीएनटी श्रेणी में होने के कारण मॉर्गेज नहीं हो पाती, जिससे उन्हें ऋण नहीं मिल पा रहा है.
उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें आर्थिक सहायता या आसान ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे भव्य तरीके से पशुपालन (बकरी, मुर्गी, मछली, सूअर पालन आदि) शुरू कर सकें और अधिक लोगों को रोजगार दे सकें।





