कोडरमा : पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल ने भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. गया से कोडरमा के सरमाटांड़ स्टेशन के बीच (93 किमी) कवच युक्त ट्रेन का 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सफल परीक्षण किया गया.

धनबाद मंडल ने 160 किमी/घंटे की रफ्तार से कवच युक्त ट्रेन का किया सफल परीक्षण

यह परीक्षण 04 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2025 तक ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड पर किया गया, जिसका उद्देश्य रेल संरचना, ट्रैक, सिग्नलिंग प्रणाली और सुरक्षा तकनीक की उच्च गति संचालन क्षमता का मूल्यांकन करना था.

धनबाद मंडल ने 160 किमी/घंटे की रफ्तार से कवच युक्त ट्रेन का किया सफल परीक्षण

परीक्षण के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस रेक, WAP-5 इंजन तथा 10 एलएचबी कोचों का उपयोग किया गया.“कवच”भारतीय रेल द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (Automatic Train Protection System – ATP)है. इसका उद्देश्य है—

धनबाद मंडल ने 160 किमी/घंटे की रफ्तार से कवच युक्त ट्रेन का किया सफल परीक्षण

ट्रेन संचालन में सुरक्षा बढ़ाना

दो ट्रेनों के बीच टक्कर को रोकना,

सिग्नल ओवरशूट (Signal Passed at Danger)जैसी घटनाओं से बचाव

और आवश्यकता पड़ने पर ट्रेन को स्वचालित रूप से रोक देना

यह सफल परीक्षण न केवल पूर्व मध्य रेल के लिए,बल्कि संपूर्ण भारतीय रेल नेटवर्क के लिए एक बड़ा तकनीकी मील का पत्थर है. यह दर्शाता है कि भारतीय रेल अब उच्च गति (160 किमी/घं. से अधिक) और पूर्ण सुरक्षा कवच प्रणाली के साथ भविष्य केलिएतैयारहै.

कोडरमा से महादेव की रिपोर्ट--