गिरिडीह:झारखंड केनगर विकास,आवास विभाग व पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शनिवार को शहरी इलाके के उपनगरी पचम्बा के बरतर काली मंडा में पूजा अर्चना किया और जिलावासी समेत पूरे राज्य की सुख, समृद्धि की कामना की.
इस अवसर पर मंदिर परिसर में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए विकास कार्यों में जनभागीदारी पर बल दिया और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया.
