JHARKHAND NEWS : रांची DC और SSP ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का किया औचक निरीक्षण
रांची :उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने रविवार की रात बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार,रांची का औचक निरीक्षण किया.जेल में छापेमारी करने गये पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजद रहे. बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अंदर सभी वार्डों की जांच की गई. निरीक्षण के क्रम में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुई.
रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन सिन्हा के नेतृत्व में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में छापेमारी की गयी. टीम में वर्तमान में पद स्थापित अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, रांची-, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, रांची- पुलिस उपाधीक्षक, नगर- , पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-2- , पुलिस उपाधीक्षक, सदर- के अतिरिक्त 06 थाना प्रभारी-सह- पुलिस निरीक्षक - कोतवाली, सदर थाना, लोअर बाजार थाना, बरियातु थाना, सुखदेव नगर थाना तथा यातायात थाना प्रभारी कोतवाली भी शामिल थे. उक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त 140 पुरुष तथा 20 महिला आरक्षी भी शामिल रहे. अलग-अलग 16 टीम बनाकर सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल तथा अस्पताल आदि की जांच की गई. निरीक्षण के क्रम में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई.
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारा के जेलर एवं जेल सुपरीटेंडेंट उपस्थित रहे, जिनसे उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय कारा की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, अस्पताल की व्यवस्था, रसोई घर तथा कैदियों से मुलाकात कर व्यवस्था आदि की जानकारी ली.
आगामी लोकसभा आम चुनाव- 2024 के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करने के भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के संदर्भ में निरीक्षण किया गया. भविष्य में भी केंद्रीय कारा में औचक निरीक्षण किया जाता रहेगा.