Hindi News / बोकारो के सेक्टर-4 स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम में दूसरी एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी...

JHARKHAND NEWS : बोकारो के सेक्टर-4 स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम में दूसरी एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

बोकारो के सेक्टर-4 स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम में दूसरी एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 29 अगस्त तक चलेगी।प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने तीर चलाकर और गुब्बारे उड़ाकर किया। इस मौके पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, बोकारो विधायक श्वेता सिंह और बोकारो तीरंदाजी एसोसिएशन के अध्यक्ष लंबोदर महतो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।प्रतियोगिता में देशभर से 900 से अधिक पुरुष और महिला तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं। सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

मीडिया से बातचीत में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि तीरंदाजी देश का प्राचीन खेल है। वर्ष 2014 के बाद केंद्र सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड तीरंदाजी के क्षेत्र में पहले से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और बोकारो में इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को और प्रोत्साहन मिलेगा।

वहीं, बोकारो तीरंदाजी एसोसिएशन के अध्यक्ष लंबोदर महतो ने कहा कि यह प्रतियोगिता झारखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे युवाओं में उत्साह बढ़ेगा और तीरंदाजी को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।