बंगाल की खाड़ी से उठने वाले संभावित साइक्लोन 'अर्णब' के खतरे को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिले में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 से 30 अक्टूबर के बीच झारखंड में इस तूफान का असर देखने को मिल सकता है। खराब मौसम और तेज हवाओं के चलते ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं और सोलर आधारित पानी की व्यवस्था में बाधा आ सकती है।इसी संभावित संकट को भांपते हुए, पेजयल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सरायकेला ने आम जनता से एक बड़ी अपील की है। विभाग ने कहा है कि लोग पहले से ही अपने घरों में पर्याप्त मात्रा में पेयजल (पीने का पानी) का भंडारण कर लें, ताकि अगर तूफान की वजह से पानी की आपूर्ति बाधित होती है, तो आपको और आपके परिवार को दैनिक जरूरतों के लिए किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
लेकिन अगर इस दौरान आपके इलाके में कोई जलापूर्ति योजना या चापाकल खराब हो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। विभाग ने इसके लिए कंट्रोल रूम और ब्लॉक स्तर पर कनीय अभियंताओं (Junior Engineers) के मोबाइल नंबर जारी किए हैं, जिन पर आप तुरंत संपर्क कर सकते हैं:
सरायकेला और कुचाई: मंगल सिंह बाहंदा (जो इस नियंत्रण कक्ष के नोडल पदाधिकारी भी हैं) – 8674928011
गम्हरिया: भागमत टुडू – 6204568896
राजनगर: धर्मेंद्र कुमार – 9955608041
खरसावां और ईचागढ़/कुकड़ू: प्रकाश रंजन गुप्ता – 9234850400
चांडिल और नीमडीह: विजय उरांव – 7870919583
विभाग की अपील साफ है कि सावधानी ही बचाव है। इसलिए मौसम के मिजाज को देखते हुए पानी का स्टॉक अभी से कर लें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत विभाग के इन नंबरों पर सूचना दें, ताकि समय रहते आपकी समस्या का समाधान किया जा सके।
