रामगढ़: बड़ी खबर रामगढ़ से है जहां पुलिस ने रंगदारी मामले में 4 अपराधियों को पकड़ा है. पकड़े गये आरोपियों के पास से मोबाइल जब्त किया गया है.

बताया जा रहा है कि रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह लगातार ठेकेदारों से रंगदारी मांग रहा था. पांडे गिरोह के नाम पर ठेकेदारों को लगातार फोन किया जा रहा था. भारत माला प्रोजेक्ट के अलावा निर्माण कार्य में लगी कंपनियों के प्रतिनिधियों को रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी. पुलिस की सक्रियता से 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने गुरुवार को इस मामले की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी.