Hindi News / बिरसा मुंडा एयरपोर्ट विस्थापित न्याय मोर्चा ने एयरपोर्ट निदेशक को सौंपा ज्ञापन

JHARKHAND NEWS : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट विस्थापित न्याय मोर्चा ने एयरपोर्ट निदेशक को सौंपा ज्ञापन

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news jharkhand news

रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट विस्थापित न्याय मोर्चा की ओर से मंगलवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची के निदेशक महोदय को विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया.

ज्ञापन के माध्यम से एयरपोर्ट से प्रभावित परिवारों के अधिकार, मूलभूत सुविधाओं, सड़क एवं नाली निर्माण, पानी की पाइपलाइन तथा प्रभावित एवं स्थानीय परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने सहित अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान की मांग की गई. मोर्चा ने विशेष रूप से एयरपोर्ट में प्रभावित एवं स्थानीय परिवारों के लिए थर्ड एवं फोर्थ ग्रेड के पदों पर75प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने की मांग रखी.

इस अवसर पर मोर्चा के अध्यक्ष राजेश कच्छप, महासचिव संतोष कुमार गोप, उपाध्यक्ष आनंद कुमार, कोषाध्यक्ष कमल किशोर एवं मनोहर साहू कृष्ण गोप आरती देवी, शांति देवी, रेशमा कच्छप, रेशमी देवी, मुकेश यादव, अशोक गोप, बजरंग ठाकुर एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे.

मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विकास में विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. इसलिए उनके अधिकारों और समस्याओं का सम्मानजनक एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है.

मोर्चा ने एयरपोर्ट प्रबंधन से ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा की है.