पाकुड़:गांडेय विधायक सह झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हिरनपुर फुटबॉल मैदान में चुनावी सभा किया. उन्होंने पार्टी प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की. इससे पहले समर्थकों ने कल्पना सोरेन का जोरदार स्वागत किया.

कल्पना सोरेन ने लिट्टीपाड़ा में किया चुनावी सभा, पार्टी प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के पक्ष में लोगों से मांगा वोट

कल्पना सोरेन ने लिट्टीपाड़ा क्षेत्र के हिरनपुर फुटबॉल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार की उपलब्धियों को गिनाने का काम किया. उन्होंने विरोधियों पर जमकर बरसे और मणिपुर की घटना को लेकर निंदा करते हुए भाजपा को आदिवासी विरोधी बताया. इस मौके पर कल्पना सोरेन के साथ चुनावी सभा में मंच पर राजमहल सांसद विजय हांसदा,बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा,झामुमो जिला संगठन प्रभारी अजीजुल इस्लाम,जिला अध्यक्ष श्याम यादव उपाध्यक्ष समद अली सहित अन्य मौजूद थे.