हत्याकांड का खुलासा : गढ़वा में अन्धविश्वास ने ली बच्चे की जान,आरोपी ने मां की मौत का निकाला बदला,वार्ड पार्षद सहित तीन गिरफ्तार

Edited By:  |
hatyakand ka khulasa hatyakand ka khulasa

गढ़वा:झारखण्ड के गढ़वा जिले में अन्धविश्वास ने एक बार फिर एक बच्चे की जान ले ली. बच्चे की हत्याकांड का पुलिस ने जब खुलासा किया तो पता चला कि घटना अन्धविश्वास से जुड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि वार्ड पार्षद ने तीन साल के बच्चे का अपहरण कर उसे जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया गया था. साक्ष्य छुपाने के मकसद से खेत में शव फेंक दिया गया था.इस मामले में पुलिस ने वार्ड पार्षद सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के घर से जहर भी बरामद किया है. घटना बारडीहा थाना क्षेत्र का है.

आरोपी का कहना है कि तंत्र विद्या से मेरी मां की जान गई थी. इसी बदले में बच्चे का अपहरण कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया. ग्रामीणों की मांग पर जब डॉग स्क्वावाइड की टीम पहुंची, तभी खोजी कुत्ता ने आरोपी को पहचानते हुए सीधे उसके घर घुस गया. पुलिस ने बगैर देरी किए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ. इस दैरान कई चौंकाने वाले रहस्य खुले.

मामले में पुलिस दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर ली. पुलिस अधिकारी ने बताया की कुछ वर्ष पूर्व आरोपी की मां की मौत लम्बी बीमारी के कारण हो हुई थी. जिसके बाद इन लोगों को शक था की मृतक बच्चे का पिता ने उसकी मां पर जादू टोना कर दिया था. जिसके बाद उसकी मां की मौत हो गई थी. इसी बात का बदला लेने के मकसद से साजिश के तहत आरोपी ने बच्चे का अपहरण कर लिया, फिर उसके खाने में जहर मिलाकर उस बच्चे की हत्या कर शव को घर में ही छिपा कर रख दिया था. रात में ज़ब सुनसान होने पर शव को बाहर फेंक दिया गया. ताकि किसी को पता नहीं चल सके.