गोपालगंज : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज से जहां पुलिस टीम ने एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने छापामार कर मौके से 3 जोड़े को ( जो आपत्तिजनक हालत में मौजूद थे) हिरासत में लिया है। वहीं अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

मामला गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां मंगलवार को पुलिस ने जानकी नगर मोहल्ले स्थित एक मकान में छापामार कर 3 तीन लड़के और तीन लड़कियो को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से इस मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा था।


वहीं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 जोड़े को हिरासत में लिया है। फ़िलहाल सभी से पूछताछ जारी है।