गिरिडीह:जिला समाहरणालय परिसर में पुलिस जवान द्वारा नशे की हालत में हंगामा करने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी नेजिला बल के उक्त आरक्षी को निलंबित कर दिया है. वहीं इस घटना की विस्तृत जांच का आदेश दिया है.

आपको बता दें 5 मई को गिरिडीह जिला बल के आरक्षी-रंजीत कुमार यादव के द्वारा समाहरणालय भवन, गिरिडीह में शोर-शराबा एवं हंगामा करने की घटना संज्ञान में आयी. पुलिस अधीक्षक गिरिडीह द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है एवं इस संबंध में घटना की विस्तृत जाँच का आदेश दिया गया है.

बता दें कि पुलिस जवान रंजीत कुमार यादव ने समाहरणालय परिसर में शराब के नशे में सोमवार को काफी हो हंगामा किया. इसको लेकर भाजपा नेताओं ने प्रशासन से पुलिस जवान पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी.