गिरिडीह : इस वक्त की बड़ी खबर गिरिडीह से है जहां जिले के डुमरी में हृदय विदारक घटना घटी है. यहां मां और बेटे की आग में जलकर मौत हो गई है. घटना डुमरी प्रखंड के छछन्दो पंचायत अंतर्गत जोभी गांव की है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात जिलिमटांड़ निवासी सोमरा मुर्मू की पत्नी नूनिया देवी अपने12 वर्षीय पुत्र बाबूचंद मुर्मू के साथ खलिहान में बने कुंभे में सोने के लिए गई थी. इसी दौरान आग लग जाने से दोनों की मौत हो गई. इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है. वहीं घटना की खबर सुनकर स्थानीय विधायक जयराम महतो घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया.
