गयाजी: बिहार के पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में आज एक नई शुरुआत होने जा रही है.गयाजी एयरपोर्ट से26अक्टूबर से बैंकॉक के लिए इंडिगो एयरलाइंस की नॉन-स्टॉप सीधी उड़ान शुरू हो रही है.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ऑनलाइन माध्यम से इस विमान सेवा का शुभारंभ करते हुए हरी झंडी दिखाएंगे.
इस सीधी उड़ान से बिहार और थाईलैंड के बीच हवाई संपर्क बेहतर होगा.खासकर बोधगया आने वाले विदेशी बौद्ध श्रद्धालुओं और पर्यटकों को इससे सुविधा मिलने की उम्मीद है.भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया दुनिया भर के बौद्ध अनुयायियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है.ऐसे में बैंकॉक के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होने से बिहार की बौद्ध संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है.
इंडिगो की यह विमान सेवा सप्ताह में दो दिन, सोमवार और गुरुवार को संचालित होगी.यात्रियों के लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है.इससे यात्रियों को दूसरे शहरों में विमान बदलने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है.
विमान सेवा के शुभारंभ को लेकर गया एयरपोर्ट पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी.इस दौरान जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और एसएसपी सुशील कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे.
गया से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान शुरू होना अंतरराष्ट्रीय पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम है.इससे बोधगया आने वाले विदेशी पर्यटकों की यात्रा आसान होने के साथ-साथ गया एयरपोर्ट की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है.
बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट-
