Hindi News / पानी-बिजली की समस्या को लेकर सिर पर घड़ा रखकर प्रदर्शन,हेमंत सरकार को घेरा

गढ़वा में BJP का हल्लाबोल : पानी-बिजली की समस्या को लेकर सिर पर घड़ा रखकर प्रदर्शन,हेमंत सरकार को घेरा

Edited By:  |
gadhwa mein bjp ka pradarshan gadhwa mein bjp ka pradarshan

गढ़वा: जिले में तपती गर्मी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीजेपी नेता सिर पर घड़ा रखकर सड़कों पर प्रदर्शन करते नजर आए. दरअसल, पानी और बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन की यह तस्वीर गढ़वा समाहरणालय की है. जहां पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही और गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में पानी-बिजली के सवाल पर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया.

समाहरणालय का घेराव,सरकार पर निशाना

दरअसल, बीजेपी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही और गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में पानी-बिजली की समस्या को लेकर समाहरणालय का घेराव किया गया. इस कार्यक्रम के माध्यम से हेमंत सरकार पर निशाना साधा गया, सभी ने अपने संबोधन में झारखंड में पानी-बिजली को लेकर हो रही समस्या को लेकर हेमंत सरकार को घेरने का काम किया.

'हेमंत सरकार मेंपानी और बिजली की समस्या से त्राहिमाम'

वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कहा कि हेमंत सरकार में राज्य की जनता पानी और बिजली की समस्या से त्राहिमाम कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर अधिकारी और नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं.

जल मिशन योजना में पैसे कीबंदरबांट का आरोप

भानु प्रताप शाही ने केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना जल मिशन योजना पर भी हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में जल मिशन योजना देश में दूसरा राज्य बन गया है. जहां इस योजना में घोर भ्रष्टाचार हुई है, इस योजना में मंत्री और अधिकारी पैसे की बंदरबांट किए हैं.

विधायक कोटे से पेयजल सुविधादेने के नाम पर लूट-खसोट-मिथिलेश ठाकुर

वहीं, विपक्ष के इस प्रदर्शन पर राजनीतिक बवाल शुरू हो गया है. जेएमएम के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने पानी-बिजली की समस्या पर बीजेपी के प्रदर्शन को दिखावे की राजनीति बताया है. विधायक कोटे से पेयजल सुविधा देने के नाम पर लूटने का काम किया गया है. इस मामले पर पूर्व मंत्री ने जांच की मांग की है.