गढ़वा में 48 घंटे मे दो की मौत : सुखलदारी वाटर फॉल और सधवा तालाब में डूबने से गई जान
गढ़वा: जिले में दो दिनों में डूबने से दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है.दोनों के शव को बड़े मशक्क्त के बाद बाहर निकाला गया. सुखलदारी वाटर फॉल में डूबने के 20 घंटे बाद युवक का शव मिला है.बारिश के मौसम शुरू होने से पहले ही नदी और तालाबों में डूबने का सिलसिला शुरू हो गया है. जिले में 48 घंटे में दो लोगों की मौत हो गई है. पहली घटना धुरकी थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध सुखलदारी वाटर फॉल में नहाने के दौरान डूबने से युवक का शव करीब 18 से 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया गया.
स्थानीय गोताखोरों और पुलिस के संयुक्त प्रयास से चलाए गए खोज अभियान के बाद शव पानी के अंदर से निकाला गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्तों के साथ सुखलदारी वाटर फॉल घूमने और स्नान करने पहुंचा था. इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया. दूसरी घटना मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव का है. जहां दर्दनाक हादसे में सधवा तालाब में डूबने से एक 10 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गयी. मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल हो गया.
जानकारी के अनुसार,हासनदाग के साधवा आहर तालाब में दोपहर बाद जीतन चौधरी के 10 वर्षीय लड़का सुजीत चौधरी अपने टोले के दोस्तों के साथ साधवा तालाब में नहा रहा था. नहाने के क्रम में वह डूब गया था. जब सभी दोस्त घर आने लगे तो देखा कि वह नहीं है तो सभी ने खोजबीन शुरू की और परिजनों की इसकी सूचना दी गई. तभी परिजन एवं गांव घर के लोग वहां पहुंचकर तालाब से उस बच्चे को खोजकर बाहर निकाला.तब तक बच्चा दम तोड़ चुका था.





