Hindi News / नवादा में ऑटो और बाइक की टक्कर होने से 2 युवकों की मौत,...

दर्दनाक सड़क हादसा : नवादा में ऑटो और बाइक की टक्कर होने से 2 युवकों की मौत, घटना से सनसनी

Edited By:  |
dardanaak sadak hadsa dardanaak sadak hadsa

नवादा : बड़ी खबर नवादा से है जहां जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नवाजगढ़ गांव में सोमवार को ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइकसवार 2 युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना से इलाके में सनसनी है.

बताया जा रहा है कि वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नवाजगढ़ गांव में सोमवार को ऑटो और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई. घटना के बाद सूचना मिलते ही112 की पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बाइक सवार दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वारिसलीगंज लाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.

नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट--